Navsatta
खास खबरचर्चा मेंदेशराजनीतिराज्य

आप ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 33 नामों पर लगी मुहर

लखनऊ, नवसत्ता: विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. आप की इस लिस्ट में 33 प्रत्याशियों के नाम हैं. आम आदमी पार्टी की इस लिस्ट में पेशे से डॉक्टर और इंजीनियर के अलावा समाजसेवी और बिजनेसमैन शामिल हैं. आम आदमी पार्टी ने इस लिस्ट में आगरा की फतेहपुरी सीकरी से नाजिर खान, इटावा से डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत, फिरोजाबाद की शिकोहाबाद सीट से शेलेंद्र वर्मा और लखनऊ कैंट से इंजीनियर अजय कुमार को मैदान में उतारा है.
इससे पहले 16 जनवरी को आम आदमी पार्टी ने यूपी की 150 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. यही नहीं, इसके बाद 18 जनवरी को दूसरी लिस्ट जारी की थी, जिसमें 20 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था. यूपी के प्रभारी और आप सांसद संजय सिंह के मुताबिक, बदलाव की राजनीति और गन्दी राजनीति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पार्टी के केंद्रीय सहमति से प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला लिया गया है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान होना है. इसकी शुरुआत 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. इसके बाद दूसरे चरण में राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा. वहीं, तीसरे चरण में 59, चौथे चरण में 60, पांचवें चरण में 60 सीटों, छठे चरण में 57 और सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा. 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान के बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, 3 मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को सातवें चरण के लिए मतदान होगा. वहीं, यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

संबंधित पोस्ट

योगी सरकार ने बदली प्राथमिक स्‍कूलों की तस्‍वीर

navsatta

कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस से खुलकर की बगावत, कहा-सीएम योगी की टीम का हिस्सा बनना चाहती हूं

navsatta

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9216 नए मरीज मिले, सक्रिय मामलों का आंकड़ा 99,976 पहुंचा

navsatta

Leave a Comment