Navsatta
खास खबरचर्चा मेंराजनीतिविदेश

तालिबान ने जारी की डिप्टी मिनिस्टर्स की लिस्ट, महिलाओं को नहीं मिली जगह

काबुल,नवसत्ता : तालिबान ने आज अफगानिस्तान के लिए डिप्टी मिनिस्टर्स के नाम का ऐलान कर दिया है. हालांकि इस बार भी किसी महिला को जगह नहीं मिली है और कैबिनेट में एक बार फिर से सभी पुरुषों को ही जगह दी गई है.
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची पेश की. जबीउल्ला मुजाहिद की तरफ से कहा गया है कि नए नामों की जो लिस्ट तैयार की गई है, उसे काबुल में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने लाया गया है. मुजाहिद ने कैबिनेट विस्तार का बचाव किया है. मुजाहिद की मानें तो कैबिनेट में विशिष्ट समुदाय जैसे हजारा समुदाय के लोगों को भी जगह दी गई है. जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि आगे आने वाले समय में हो सकता है कि महिलाओं को कैबिनेट में जगह दी जाए.

कुछ समय पहले अंतरराष्ट्रीय समुदाय की तरफ से वॉर्निंग दी गई थी कि तालिबान के एक्शन और महिलाओं के साथ किया गया उनका बर्ताव आने वाले समय में एक बड़ी भूमिका अदा करने वाला है. साथ ही उनके फैसले अफगानिस्तान में महिलाओं और अल्पसंख्यकों की स्थिति पर भी असर डालेंगे.

गौरतलब है कि 7 सितंबर को तालिबान की तरफ से अफगानिस्तान में आंतरिक सरकार का ऐलान किया गया था. तालिबान ने कहा था कि सरकार की अगुवाई इसका संस्थापक सदस्य मोहम्मद हसन अखुनद करेगा जो 20 साल बाद सत्ता में लौटा है. इसके साथ ही हक्कानी नेटवर्क के भी कई नेताओं को कैबिनेट में जगह दी गई थी. हक्कानी नेटवर्क के मुख्य नेता सिराजुद्दीन हक्कानी को देश के गृहमंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया.

सिराजुद्दीन हक्कानी, हक्कानी नेटवर्क के फाउंडर का बेटा है. साथ ही अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की तरफ से वॉन्टेड है. वह अल कायदा से जुड़ा है और कई आत्मघाती हमलों में शामिल भी रहा है. तालिबान चीफ हबीतुल्ला अखुंदजादा को देश का सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है.

इन सबके बीच ही ब्रिटिश मीडिया की तरफ से दावा किया गया है कि अफगानिस्तान के उप-प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए मुल्ला बरादर को बंधक बना लिया गया है. ब्रिटिश मैगजीन स्पेक्टेटर की मानें तो बरादर का जो वीडियो पिछले दिनों आया था वो उस समय का ही है जब वो बंधक बनाया गया था.
साथ ही मैगजीन ने अखुंदजादा की मौत का दावा भी किया है. सरकार गठन की बातचीत के दौरान हक्कानी के साथ हिंसक झड़प होने के बाद बरादर नदारद हैं.

संबंधित पोस्ट

रक्षा कर्मियों को लगाया 29 करोड़ का चूना, पांच साल का कारावास

navsatta

World Environment Day: देश में पांच तरीके से हो रहा मिट्टी का बचाव: पीएम मोदी

navsatta

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, डीजीपी की नियुक्ति में ‘स्वायत्ता’ की मांग लेकर थी याचिका

navsatta

Leave a Comment