Navsatta
खास खबरराजनीतिराज्य

यूपी में छह वरिष्ठ PCS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसकी कहां हुई तैनाती

लखनऊ,नवसत्ता: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में शासन ने देर रात छह पीसीएस अधिकारियों  के तबादले (up pcs officers transfer) कर दिए हैं. इनमें शाहजहांपुर व झांसी में नए सिटी मजिस्ट्रेट तथा अमरोहा व बिजनौर में नए एडीएम भेजे गए हैं. विनय कुमार सिंह को एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरोहा से एडीएम प्रशासन बिजनौर के पद पर भेजा गया है.

भगवान शरण को एडीएम प्रशासन बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व अमरोहा, राजकुमार द्विवेदी को सीआरओ जौनपुर से ओएसडी राजस्व परिषद, रजनीश राय को एडीएम न्यायिक ललितपुर से सीआरओ जौनपुर भेजा गया है.

राजेश कुमार को सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर से सिटी मजिस्ट्रेट झांसी और देवेंद्र सिंह को स्थानान्तरणाधीन सिटी मजिस्ट्रेट झांसी से सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर के पद पर तैनाती दी गई है. इन सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर नियुक्त विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया गया है.

संबंधित पोस्ट

राज्यों से बोलें मोदी, एकजुट होकर कोरोना से लड़े समूचा देश

navsatta

मंडी शुल्क न्यूनतम होने के बाद भी मंडियों से राजस्व संग्रह में हुई बढ़ोतरी सराहनीय: मुख्यमंत्री

navsatta

सावन में शिवभक्तों ने की ‘धनवर्षा’ : विश्वनाथ धाम बनने के बाद काशी में धार्मिक पर्यटन से अर्थव्यवस्था को मिला बल

navsatta

Leave a Comment