Navsatta
खास खबरचर्चा मेंदेशराजनीतिराज्यशिक्षा

धरने पर बैठे राजस्थान के बेरोजगार, कांग्रेस ने की टेंट व चाय की व्यवस्था

लखनऊ,नवसत्ताः नौकरी की मांग को लेकर राजस्थान से आकर यहां कांग्रेस कार्यालय पर धरना दे रहे युवाओं को ठंड से बचान के लिए कांग्रेसियों ने टेंट व चाय की व्यवस्था की है.

राजस्थान बेरोजगारी एकीकृत महासंघ के बैनर तले दर्जनों युवा लखनऊ आए हैं. उनका कहना है कि युवा 46 दिन से जयपुर में आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन राजस्थान सरकार उनकी नहीं सुन रही है. अब वे प्रियंका गांधी से मिले बिना नहीं जाएंगे. उधर ठंड में खुले में धरना दे रहे युवाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस का मानवीय चेेहरा सामने आया है. रात में उनके लिए पार्टी की ओर से टेंट व चाय की व्यवस्था की गई.

सीएम गहलोत ने बताया भाजपाई
उधर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदर्शकारियों पर नेतागीरी करने और भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार नौकरियों का इंतजाम कर रही है. युवाओं को प्रदर्शन के बजाय परीक्षा की तैयारी करना चाहिये.

संबंधित पोस्ट

मिर्जापुर : स्वास्थ्य केंद्र के कोविड वार्ड की खस्ता हालत, वीडियो हुआ वायरल

navsatta

राज्यसभा में मंत्री पुरी व तृणमूल सांसद के बीच नोंकझोंक, तृणमूल सदस्यों ने फाड़े पन्ने

navsatta

चक्रवाती तूफान जवाद ने बढ़ाई टेंशन, आंध्र से ओडिशा तक मौसम विभाग का अलर्ट

navsatta

Leave a Comment