Navsatta
क्षेत्रीयखास खबरचुनाव समाचारराजनीतिराज्य

रायबरेली पहुंची प्रियंका गांधी, हनुमान मंदिर में माथा टेका

रायबरेली,नवसत्ता : कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच गई हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी। रायबरेली के रास्ते में लखनऊ रायबरेली सीमा पर प्रियंका गांधी ने चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

बता दें कि विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव, रायबरेली आने वाले सभी बड़े नेता चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लेते हैं। पुजारी अनूप अवस्थी ने उन्हें पूजा करवाई। प्रियंका गांधी ने पुजारी को दक्षिणा दी। पुजारी ने प्रियंका से कहा संगठन मजबूत करना है और चुनाव में जीत हासिल करनी है तो रायबरेली में आपको रहना पड़ेगा। प्रियंका गांधी ने पुजारी से वादा किया कि मैं अधिक से अधिक रायबरेली आने की कोशिश करूंगी।

ये है उनका पूरा कार्यक्रम
1. चूरुवा बॉर्डर से भूएमऊ तक स्वागत कार्यक्रम।
2. जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष,न्याय पंचायत अध्यक्ष,नगर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक।
3. शहर कांग्रेस कमेटी और वार्ड अध्यक्ष के साथ बैठक।
4. फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ बैठक।
5. दोपहर का भोजन।
6. पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बैठक।
7. सदस्य जिला पंचायत के साथ बैठक।
8. रात्रि विश्राम।

संबंधित पोस्ट

संपत्ति के लालच में 12 वर्षीय बालिका की हत्या, आरोपी चाचा गिरफ्तार

navsatta

जन्माष्टमी पर गोशालाओं में गोपूजन और भजन पूजन

navsatta

चार दिवसीय प्रशिक्षण में अनुपस्थित मतगणना कार्मिक अनिवार्य रूप से 1 मई को ले प्रशिक्षणअन्यथा उनके विरूद्ध निर्वाचन कार्य में व्यवधान मानते हुए विधिसम्मत की जाएगी कार्यवाही : सीडीओ

navsatta

Leave a Comment