Navsatta
खास खबरमुख्य समाचार

रालोद के बाद अब सपा को मिलेगा आप का साथ

ralod ke baad ab sapa ka milega aap ka sath

लखनऊ,नवसत्ताः विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम रंग ला रही है। रालोद के बाद आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा की।

आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजय सिंह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच लखनऊ के लोहिया ट्रस्ट में करीब 30 मिनट बैठक हुई। संजय सिंह ने बताया कि हम गठबंधन को लेकर गंभीर हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चैपट है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अखिलेश यादव से मिलकर भाजपा से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच विधानसभा चुनाव गठबंधन को लेकर चर्चा हुई है लेकिन अभी तक सीट तय नहीं हो पाई है।
इससे पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख चैधरी जयंत सिंह की मंगलवार को घंटों बात हुई। हालांकि दोनों ने सीटों के बंटवारे पर पत्ते तो नहीं खोले पर चर्चा यह है कि 36 सीटों पर मंथन हुआ है। इनमें तीस रालोद के हिस्से में आ रही हैं जबकि छह सीटों पर रालोद और सपा के कार्यकर्ता सिंबल बदलकर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि कुछ सीटों पर अभी पेंच फंसने की बात भी कही जा रही है।

 

संबंधित पोस्ट

मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगोड़े नीरव मोदी का जीजा (NIRAV MODI KA JIJA) कोर्ट के सामने पेश

navsatta

बेटी की जान बचाने के लिये पिता का वीरतापूर्ण बलिदान, अपनी आंत का 150 सेमी किया दान

navsatta

बृजभूषण शरण सिंह की आयोध्या महारैली को हाईकमान ने किया रद्द

navsatta

Leave a Comment