Navsatta
क्षेत्रीयखास खबरचर्चा मेंमुख्य समाचार

रायबरेली में चाइनीज लहसुन के खिलाफ दो दिवसीय अभियान शुरू

रायबरेली, नवसत्ताः जिले में चाइनीज लहसुन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की है। इस दौरान दो टीमों ने जिले भर की तहसीलों की मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी कर व्यापारियों को चेतया है कि वो न तो इसकी बिक्री करें और न ही इसका भण्डारण हो। हालांकि चाइनीज लहसुन के खिलाफ आज से शुरू हुए दो दिवसीय अभियान के दौरान पहले दिन कहीं भी न तो इसकी बिक्री और न ही भण्डारण मिला है।

बता दें कि भारत सरकार ने चाइनीज लहसुन के भण्डारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। दरअसल चाइनीज लहसुन की फसल में कीटनाशक का अत्यधिक इस्तेमाल किये जाने से यह स्वास्थय के लिए हानिकारक है। इस लहसुन को पहचनना बहुत आसान है। इसकी काली सामान्य से बड़ी और हलकी गुलाबी रंग की साफ सुथरी होती है। इस लहसुन में जड़ न होने के चलते भी इसे आसानी से पहचाना जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

उद्यमिता और विकास की रफ्तार तेज करने को सीडी रेशियो बढ़ाएं बैंक : सीएम योगी

navsatta

पंजाब के तरनतारन में पुलिस थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला

navsatta

कलेक्ट्रेट की प्रशासनिक अधिकारी मंजू लता समेत 11 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा,अभिलेखों में हेरफेर कर बंजर भूमि को बनाया भूमिधरी

navsatta

Leave a Comment