Navsatta
अपराधखास खबरदेशराज्य

मुंबई : तीन मंजिला इमारत में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

मुंबई,नवसत्ता: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के विले पार्ले इलाके की एक तीन मंजिला बिल्डिंग (BUILDING) में आग (MUMBAI FIRE) लगने से हड़कम्प मच गया. मिली जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू पाया जा रहा है. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

फायर विभाग के मुताबिक लेवल-4 की आग लगी है और फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारी ने कहा, “कम से कम 13 दमकल गाड़ियां, आठ पानी के टैंकर और दमकल की अन्य गाड़ियों ने मौके पर पहुंच बनाई है और आग बुझाने का काम जारी है.”

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस ने 2 हफ्ते के लिए रद्द की सभी रैलियां

navsatta

गन्‍ना माफियाओं की रोकथाम के लिए केन्‍द्रों पर नहीं होगी एडवांस गन्‍ना तौल

navsatta

जब भाजपा के कार्यकर्ता कोरोना की लड़ाई में गांव-गांव जा रहे थे तब विपक्षी घर की खिड़कियां तक खोलने से डरते थे: दिनेश शर्मा

navsatta

Leave a Comment