Navsatta
खास खबरखेलदेशमनोरंजनविदेश

मुंबई में जन्मे Ajaz Patel ने 10 के 10 विकेट लेकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,नवसत्ता: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल (Ajaz Patel) टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज और अपने देश के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ये उपलब्धि हासिल की. उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने ये काम किया है. जिम लेकर ने जुलाई 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये काम किया था. वहीं कंबुले ने फरवरी में 1999 में दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ ये काम किया था.

बता दें कि एजाज का मुंबई से अलग ही लगाव है. उनका जन्म भी इसी शहर में हुआ था. एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में ही हुआ था. जब वह आठ साल के थे तब उनका परिवार न्यूजीलैंड जाकर बस गया था और तब से वह इसी देश के वासी हैं. अब वह अपनी जन्मभूमि पर भारत को ही मात देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

संबंधित पोस्ट

यूपी के वरिष्ठ आईएएस ने बेची सब्जी,फोटो वायरल होने पर दी सफाई

navsatta

स्वच्छता ही सेवा-2023 का हुआ शुभारम्भ

navsatta

धार्मिक स्थलों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर तय समय में हटाने के आदेश

navsatta

Leave a Comment