Navsatta
आस्थाखास खबरदेशराज्य

Annapurna (अन्नपूर्णा) काशी लौटीं, सीएम योगी ने की प्राण प्रतिष्ठा

annapurna devi idol

वाराणसी,नवसत्ता : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में 108 साल बाद कनाडा से लाई गई मां अन्नपूर्णा (Annapurna) की दुर्लभ प्रतिमा की आज राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूजा अर्चना की. सैकड़ों वर्षों बाद कनाडा से भारत लाई गई मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा यूपी के 18 जिलों से गुजरने के बाद सुबह शिव नगरी काशी पहुंची है. अभी वहां पर पूजा अर्चना चल रही है और सीएम योगी के साथ राज्य के शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर ट्वीट कर जानकारी दी.

अन्नपूर्णा की आरती सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की

cm yogi worship deity annapurna

Annapurna का स्वागत, दुल्हन की तरह सजा काशी विश्वनाथ धाम

काशी में माता अन्नपूर्णा (Annapurna) की प्रतिमा का अद्भुत तरीके से स्वागत किया गया. इसके लिए काशी विश्वनाथ धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है. माता की प्रतिमा जब वाराणसी पहुंची तो उत्साह से लवेरज हजारों की संख्या में लोगों ने पुष्पवर्षा कर मां की आरती उतारी.

जानकारी के मुताबिक बाबा विश्वनाथ की चांदी की पालकी में चांदी के सिंहासन पर बैठकर मां अन्नपूर्णा श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया है और वहां पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए की जा रही पूजा अर्चना में शामिल हैं. इसके बाद श्रद्धालु प्रतिमा का दर्शन कर सकेंगे. मां अन्नपूर्णा के स्वागत के लिए काशी विश्वनाथ धाम के प्रवेश द्वार से लेकर बाबा के प्रांगण तक फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है. मां अन्नपूर्णा की मूर्ति ज्ञानवापी द्वार से बाबा की चांदी की पालकी में चांदी के सिंहासन पर बैठकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया और मां अन्नपूर्णा रथ यात्रा तड़के वाराणसी जिले में पहुंची.

worship annapurna

बाबा विश्वनाथ के आंगन में बैठेंगी मां अन्नपूर्णा
हिंदू धर्म में अन्न और धन की देवी मां अन्नपूर्णा (Annapurna) 108 साल बाद एक बार फिर बाबा विश्वनाथ के आंगन में विराजेंगी और काशी विश्वनाथ धाम में बाबा की मंगला आरती के बाद ही मां अन्नपूर्णा के अभिषेक के अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. वहीं इसमें राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ और शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन पूजा में शामिल हैं.

annapurna devi idol establish in varanasi

पुरातन टीम की देखरेख में हो रही है मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
जानकारी के मुताबिक मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा काशी विश्वनाथ मंदिर की पुरातन टीम काशी विवि परिषद की देखरेख में किया जा रहा है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ कुलपति तिवारी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की रंगभरी एकादशी और सिंहासन की पालकी यात्रा की चांदी की पालकी मां अन्नपूर्णा के लिए भेजी गई थी और मां का मंदिर में आगमन ज्ञानवापी के प्रवेश द्वार से किया गया है.

https://navsatta.com/

संबंधित पोस्ट

Udaipur Murder Case: गृह मंत्रालय ने एनआईए को दिए जांच के आदेश

navsatta

अपनी सेना बना रहीं महिला गवर्नर को तालिबानियों ने पकड़ा

navsatta

यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा जलवंशी मोर्चा

navsatta

Leave a Comment