Navsatta
खास खबरचुनाव समाचारदेश

चुनाव से ठीक पहले गोवा में भाजपा को झटका, माइकल लोबो ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

पणजी,नवसत्ता: गोवा में चुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है. प्रदेश के मंत्री माइकल लोबो ने मंत्री पद और विधायकी से इस्तीफा दे दिया है. लोबो के कांग्रेस का हाथ थामने की संभावना है. इस संबंध में माइकल लोबो ने मीडिया से बात की और कहा कि आज मैंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. मैं अपने साथ हो रहे व्यवहार से परेशान था. जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की अंदेखी होती है. मैंने अपनी आंखों से देखा है, कानों से सुना है. पार्टी इतनी बड़ी हो गई है कि उसे अब जमीनी कार्यकर्ताओं के योगदान का कद्र नहीं है. कई लोग मेरे पास शिकायत करने आए थे. पार्टी में उतार-चढ़ाव होते हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं हो सकती है.

इतना ही नहीं माइकल लोबो ने कहा देखेंगे आगे क्या कदम उठाना है. मैं अन्य राजनीतिक दलों के साथ बातचीत कर रहा हूं. मुझे यकीन है कि कलंगुट निर्वाचन क्षेत्र के लोग मेरे इस फैसले का सम्मान करेंगे और मुझे फिर से मौका देंगे.
आपको बता दें की गोवा में चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है. भाजपा और कांग्रेस यहां की प्रमुख पार्टी है लेकिन इस बार टीएमसी-आम आदमी पार्टी भी अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए ये पार्टियां कैंपेन भी कर रहीं हैं.

निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर का इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल होंगे

इधर गोवा के निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने चुनाव से करीब एक महीना पहले रविवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे. सांगुम क्षेत्र से विधायक ने अपना इस्तीफा गोवा विधानसभाध्यक्ष को सौंप दिया है.

टीएमसी के आने से भाजपा को होगा फायदा

शिवसेना सांसद संजय राउत ने गोवा विधानसभा चुनाव से पहले ‘कांग्रेस विरोधी रुख अख्तियार करने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को आड़े हाथों लेते हुए दावा किया कि तटीय राज्य में ममता बनर्जी नीत पार्टी की मौजूदगी से सबसे ज्यादा लाभ भाजपा को होगा. पिछले दिनों शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना में अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक में राउत ने कहा कि टीएमसी कांग्रेस समेत अन्य दलों से ‘अविश्वनसीय नेताओं को शामिल कर रही है और ऐसा रवैया भाजपा से लड़ने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी को शोभा नहीं देता. आपको बता दें कि गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा. वहीं चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे.

संबंधित पोस्ट

ओमप्रकाश राजभर की अखिलेश से बगावत,देंगे द्रौपदी मुर्मू को समर्थन

navsatta

सपा नेता आजम खान और उनके करीबियों के यहां आयकर का छापा

navsatta

भाजपा से निष्कासित कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत आज कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

navsatta

Leave a Comment