Navsatta
अपराधखास खबरदेश

निलंबित किये जाने से परेशान दारोगा ने किया सुसाइड, ग्रामीणों ने विरोध में किया सड़क जाम

रांची,नवसत्ता: झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार के पूर्व थाना प्रभारी लालजी यादव ने आत्महत्या कर ली. वह रांची के पिठौरिया थानेदार रह चुके थे. लालजी यादव को 4 दिनों पहले ही निलम्बित किया गया था. उन पर डीटीओ के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप था. जिसको लेकर उन्हें निलंबित किया गया था.

बताया जा रहा है कि 2012 बैच के दारोगा लालजी यादव कल सोमवार की शाम को ही नावाबाजार थाना पहुंचे और सुसाइड कर लिया. इसके विरोध में ग्रामीणों ने आज नावा बाजार थाना के पास मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. इधर, पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं.

आपको बता दें कि पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने नावाबाजार के थाना प्रभारी रहे लालजी यादव को डीटीओ (जिला परिवहन पदाधिकारी) के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में निलंबित किया था. वे पलामू के नावा बाजार थाने में पदस्थापित थे. पिछले दिनों पलामू के जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में इन्हें निलंबित कर दिया गया था. पलामू के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इन्हें सस्पेंड कर दिया था. लालजी यादव रांची के बुढ़मू थानेदार भी रह चुके थे. रांची के पिठोरिया थाना में भी पदस्थापित रहे थे.

दारोगा लालजी यादव झारखंड के साहिबगंज जिले के टाउन थाना स्थित पुरानी बाजार के रहने वाले थे. वे 2012 बैच के दारोगा थे. अपने तीन भाइयों में बड़े थे. लालजी यादव की एक बच्ची एवं एक पुत्र है. अभी उनकी पत्नी गर्भवती है.

संबंधित पोस्ट

सुवेन्दु अधिकारी के करीबी सहयोगी धोखाधड़ी में गिरफ्तार

navsatta

नेपाल में आधी रात दो बार कांपी धरती, उत्तराखंड में भी महसूस किए गए झटके

navsatta

UP: 4500 करोड़ के बाइक बोट घोटाले की जांच करेगी सीबीआई, सरकार ने भेजी सिफारिश

navsatta

Leave a Comment