Navsatta
अपराधखास खबरराजनीतिराज्य

प्रयागराज में भाजपा नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हालत गंभीर

प्रयागराज,नवसत्ता : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सोरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहरा गांव के बीजेपी नेता अजय शर्मा पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. शर्मा को पांच गोलियां लगी हैं जिससे वह घायल हो गए है. उन्हें गंभीर हालत में शहर के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोली की आवाज सुनकर गांव और आसपास के लोग जब तक बदमाशों की ओर पकड़ने के लिए दौड़े, तब तक वे मौके से फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक सोमवार को रात दस बजे वह शौच करने के लिए बाहर आए थे और तभी घात लगाए बैठे पांच नकाबपोश बदमाशों ने पांच गोलियां अजय शर्मा को मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अजय शर्मा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर हैं. बीजेपी नेता को बदमाशों ने 5 गोलियां मारी थी डॉक्टरों ने घंटों ऑपरेशन कर बीजेपी नेता की जिंदगी को बचा लिया है. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर मौजूद है.

संबंधित पोस्ट

प्रेमिका के घर के सामने जलते हुए मिला युवक, मौत

navsatta

फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी बनाएंगे सुपर स्टार राजेश खन्ना के जीवन पर आधारित बायोपिक

navsatta

पत्रकारों के लिए यूपी के ‘सोनू सूद’ बने मुकेश बहादुर सिंह

navsatta

Leave a Comment