Navsatta
खास खबरमनोरंजन

‘गंगा किनारे परदेसी’ की शूटिंग उत्तराखंड में होगी

मुम्बई,नवसत्ता: एबी बंसल प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही निर्माता डॉ अभय बंसल की भोजपुरी फिल्म ‘गंगा किनारे परदेसी’ (GANGA KINARE PARDESI) के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहबाज खान को अनुबन्धित किया गया है. इस सामाजिक और पारिवारिक भोजपुरी सिनेमा में चर्चित स्टार सत्येंद्र सिंह राजपूत और अभिनेत्री अलीशा अली खान की जोड़ी स्क्रीन पर नए अंदाज में नज़र आएगी. एन आर घिमरे के निर्देशन में बनाई जा रही इस फिल्म के लेखक अविनाश कुमार रजक, डीओपी दिव्यराज सुबेदी, फाइट मास्टर शुक्रज शाह, डांस मास्टर पप्पू खन्ना, आर्ट डायरेक्टर रणधीर और कार्यकारी निर्माता आशीष कुमार हैं.

इस फिल्म में तनुश्री चटर्जी, केके गोस्वामी, अरुण सिंह काका, धर्मेंद्र कुमार,  नीलू यादव, अभय बंसल, रमेश द्विवेदी और उमेश सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका है. इस फिल्म की शूटिंग फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में उत्तराखंड के देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश के विभिन्न लोकेशनों में की जाएगी.

संबंधित पोस्ट

भारतीय नौसेना को मिला पहला स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत INS Vikrant

navsatta

फिल्म निर्माता निखिल द्विवेदी बनाएंगे सुपर स्टार राजेश खन्ना के जीवन पर आधारित बायोपिक

navsatta

अभिनेत्री कीर्ति आडारकर ने प्रोडक्शन हाउस ‘एपिफेनी एंटरटेनमेंट’ किया लॉन्च 

navsatta

Leave a Comment