Navsatta
खास खबरदेशविदेश

फुमिओ किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, योशिहिदे सुगा की लेंगे जगह

टोक्यो,नवसत्ता : जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा (FUMIO KISHIDA) ने सत्ता में काबिज पार्टी के नेता पद का चुनाव जीत लिया है जिससे उनका प्रधानमंत्री बनना तय है. 64 वर्षीय किशिदा पार्टी के निवर्तमान नेता एवं प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा का जगह लेंगे.

पिछले साल सितंबर में पद संभालने के महज एक साल बाद ही सुगा पद छोड़ रहे हैं. लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नए नेता के तौर पर किशिदा का संसद में सोमवार को अगला प्रधानमंत्री चुना जाना तय है. बता दें कि आज ही सत्तारूढ़ पार्टी के नए नेता के लिए वोटिंग हुई है. उनकी पार्टी और गठबंधन सहयोगी के पास संसदीय बहुमत है.

किशिदा ने पार्टी के नेता पद के मुकाबले में टीकाकरण मंत्री तारो कोनो को हराया. पहले चरण में उन्होंने दो महिला उम्मीदवारों सना तकाइची और सेइको नोडा को पराजित किया था.

संबंधित पोस्ट

पशुपालन विभाग में हुई ठगी मामले में रिटायर्ड आईपीएस अफसर समेत 20 पर लगा गैंगस्टर, भेजे गये जेल

navsatta

AAP पार्षदों का MCD में हंगामा: 12,000 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर अड़े

navsatta

शिक्षकों के मुआवजे पर गरमायी यूपी की सियासत 

navsatta

Leave a Comment