Navsatta
अपराधखास खबरचर्चा मेंदेश

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को ब्लैकमेल करने का आरोप, पांच लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली,नवसत्ता: लखीमपुर खीरी मामले में बहुचर्चित गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra) को ब्लैकमेल करने के आरोप सामने आये. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने नोएडा से 4 और दिल्ली से 1 आरोपी समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के स्टाफ से शिकायत मिली थी कि उन्हें पैसे के लिए फोन आए थे. मामले को लेकर नई दिल्ली जिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसके बाद नोएडा से 4 और दिल्ली से 1 आरोपी समेत कुल 5 लोगों को रंगदारी के लिए कॉल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्र के पिता और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है.

संबंधित पोस्ट

कोरोना काल में वाहन स्वामियों को बड़ी राहत, ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन परमिट की बढ़ी वैलिडिटी

navsatta

नवी मुंबई में बैंक की शाखा में आग लगी, कोई हताहत नहीं

navsatta

यूपी में लॉ एंड आर्डर सुधार के लिए सीएम योगी ने दिया गृहमंत्री को धन्‍यवाद

navsatta

Leave a Comment