Navsatta
अपराधखास खबरचर्चा मेंदेश

संसद के शीतकालीन सत्र में कमरा नंबर 59 में लगी आग

नई दिल्ली,नवसत्ता: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन संसद के कमरा नंबर 59 में अचानक से आग लग गई. खबर के मुताबिक, आग सुबह आठ बजे लगी थी. हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में कर लिया गया.

फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह आठ बजे संसद भवन के कमरा नंबर 59 में आग लगी गई थी. आग मामूली थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया.

आग लगने की घटना में कुछ मेज, कुर्सियां और कंप्यूटर जल गए. हालांकि आग कैसे लगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. बता दें, 29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया था और इसके 23 दिसंबर को खत्म होने की संभावना है. इस सत्र में देश के सभी शीर्ष नेता सदन में होते हैं.

संबंधित पोस्ट

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी आये कोरोना की चपेट में

navsatta

एक और भाजपा नेता ने की बदजुबानी,मुस्लिम महिला अधिकारी को बताया पाकिस्तानी

navsatta

आसमान में हमारा परिवार: सहकर्मियों ने एआई171 के क्रू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

navsatta

Leave a Comment