Navsatta
खास खबरदेशराज्य

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन,सीएम योगी ने जताया शोक

लखनऊ,नवसत्ता: प्रसिद्ध कथक डांस के सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया. वह 83 साल के थे और लखनऊ घराने के कथक नर्तक थे. हार्ट अटैक के बाद रविवार देर रात उन्होंने दिल्ली में आखिरी सांस ली.

सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया है. आज मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, ”कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दु:खद है. उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें. ऊं शांति !”

पोते ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज 83 साल के थे. बताया जा रहा है कि रात में उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके पोते स्वरेश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए महाराज जी की मौत की जानकारी दी. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था और उनका जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था.

बनारस से भी था बिरजू महाराज का संबंध

पंडित बिरजू महाराज का बनारस से भी रिलेशन था और वहां उनकी ससुराल है. उनका परिवार बाद में लखनऊ शिफ्ट हो गया था और बिरजू महाराज लखनऊ घराने के प्रमुख कथक नर्तक थे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंडित बिरजू महाराज रात करीब 12:00 बजे तक अपने पोते-पोतियों के साथ अंताक्षरी खेल रहे थे और इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए. उन्हें दिल्ली के साकेत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत लाया घोषित कर दिया गया.

संबंधित पोस्ट

RBI Monetary Policy: कर्ज की दरें बढ़ेगी, होम लोन भी हुआ महंगा

navsatta

सपा नेता आजम खान और उनके करीबियों के यहां आयकर का छापा

navsatta

AAP पार्षदों का MCD में हंगामा: 12,000 संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर अड़े

navsatta

Leave a Comment