Navsatta
खास खबरराजनीतिराज्यस्वास्थ्य

कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री दिल्ली रवाना

गोरखपुर,नवसत्ता: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद भी अरविंद मेनन फ्लाइट पकड़ कर गोरखपुर से नई दिल्ली रवाना हो गए.

आपको बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला व एसपी सिटी सोनम कुमार समेत कई नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. ऐसे में अरविंद मेनन का फ्लाइट से दिल्ली जाना चिंता का विषय हो सकता है. इससे पहले भी अरविंद मेनन गुरुवार को रजही में आयोजित प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बैठक में शामिल हुए थे. भाजपा नेताओं के साथ मंच भी साझा किया था. वहीं कोरोना के हल्के लक्षण मिलने के बाद 50 वर्षीय अरविंद ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था.

बावजूद इसके, रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया और शाम छह बजकर 50 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकल गए. ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही से कई और लोग संक्रमित हो सकते हैं. इधर आगरा में भी फतेहपुर सीकरी के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार भी संक्रमित पाए गए.

वहीं गुरुवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 3121 नए केस सामने आए हैं. जबकि एक की वायरस ने जान ले ली है. वहीं, अकेले लखनऊ में 400 के पार नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 8224 है. अब तक 16,88,105 मरीजों की रिकवरी हुई हैं. यह जानकारी उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी है.

उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 1,96,205 सैंपल की जांच की गई. अब तक 18 साल से ऊपर वालों में 12,98,89,556 लोगों को पहली डोज और 7 करोड़ 61 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है. 15-18 आयु वर्ग में 7,85,766 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है.

संबंधित पोस्ट

महाराष्ट्र में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे शरद पवार

navsatta

रिलायंस समूह के अध्यक्ष  अनिल अंबानी के खिलाफ ED ने जारी करवाया लुकआउट नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया

navsatta

भारत के स्टार्टअप की चर्चा दुनिया में होती है, शिमला में बोले पीएम मोदी

navsatta

Leave a Comment